Categorized | लखनऊ.

सरकार ने कामकाज की शुरूआत में ही जनहित की कई घोषणाएं की है

Posted on 02 May 2012 by admin

1-05-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने कामकाज की शुरूआत में ही जनहित की कई घोषणाएं की है। जनता को समाजवादी पार्टी और समाजवादी सरकार पर बहुंत भरोसा है। इस सरकार को छह महीने का मौका देना चाहिए। घोषणा पत्र के वायदे पूरे किए जाएगें।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी इस मौके पर मौजूद थे। तमिलनाडु के एक प्रतिनिधि मण्डल ने श्री यादव  को चुनाव में जीत की बधाई दी और श्री अखिलेश जी के नेतृत्व में बनी सरकार की सफलता की कामना की। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव, उपाध्यक्ष श्री माली यादव तथा एस0 गोपति शामिल थे।
श्री यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से कोई मिल भी नहीं सकता था। उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं था। उनकी नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त्र था। चारो ओर आतंक का राज था। दबंगों को पूरी छूट मिली हुई थी। समाजवादी पार्टी की सरकार को प्रशासन को पटरी पर लाने के लिए कुछ समय चाहिए। लेकिन अगर कहीं गलत काम की शिकायत है तो उसकी जानकारी अवश्य दें।
समाजवादी पार्टी  प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के सभी वायदें पूरे किए जाएगें। किसानों पर कर्ज की वजह से उनकी जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी। बेरोजगारों को भत्ता और कन्याधन योजना पर शीघ्र अमल शुरू हो जाएगा। सरकार ने बिजली, पानी और सड़क की प्राथमिकताएं तय की हैं। अल्पसंख्यकों के हित की योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है।
मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग गलती न करना। पार्टी को मजबूत करने में कहीं चूक नहीं होनी चाहिए। हमारा अगला लक्ष्य सन् 2014 के चुनाव में लोकसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल करना है। मैं आपके साथ रहूगां। आप अपने-अपने क्षेत्रों में एकजुट होकर जनता से सीधा सम्पर्क करें उनके हित में कार्य करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in