Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे

Posted on 02 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 02 मई, 2012 को प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। प्रवक्ता ने जनता दर्शन में आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे प्रार्थना पत्र में अपना मोबाइल नम्बर या लैण्ड लाइन नम्बर (जो भी उपलब्ध हो) एस0टी0डी0 कोड के साथ अवश्य अंकित करें, ताकि प्रार्थना पत्र पर सम्बन्धित विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की जानकारी उन्हें दी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास अपना फोन नहीं है, तो वे अपने पड़ोसी या किसी सम्बन्धी या परिचित का फोन नम्बर अवश्य उल्लिखित करें, ताकि वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in