Categorized | लखनऊ.

श्री राहुल गांधी जी अपने तीन दिवसीय दौरे पर

Posted on 29 April 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और संासद श्री राहुल गांधी जी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत कल दिनांक 30 अप्रैल को अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं।
प्रदेष कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्री राहुल गांधी जी अपने दौरे में अमेठी की पांचों विधानसभाओं में संगठन के कार्यकर्ताओं व वरिश्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेगें।
श्री गांधी अपने दौरे के प्रथम दिन दिनांक 30अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे रामजानकी वाजपेई बालिका विद्यालय, सेमरौता में आयोेिजत तिलोई विधानसभा की बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह 1.30 बजे निमिषा कान्वेंट स्कूल मटका, सलोन में सलोन विधानसभा की बैठक में भाग लेंगे।
श्री गांधी अपने दौरे के दूसरे दिनांक 01 मई केा प्रातः 9.30 बजे मुंशीगंज गेस्ट हाउस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त श्री गांधी अपरान्ह   1.30 बजे राजीव गांधी साइंस कालेज, गौरीगंज में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।
श्री गांधी अपने दौरे के तीसरे और अंतिम दिन दिनांक 02 मई केा प्रातः 9.30 बजे अपेक्स कम्पनी इण्डस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात श्री गांधी अपरान्ह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in