Categorized | लखनऊ.

लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सेा मे अपराधी खुले आम चुनौती दे रहें है

Posted on 29 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता स्थानीय निकाय चुनाव में सक्रिय होकर लगे और आने वाले चुनाव में बेहतर प्रर्दशन हो इसकी चिन्ता की जाये। सरकार के तुष्टिकरण नीति के चलते जो स्थितियाॅ उत्पन्न हो रही हैं उससे आप सब अवगत हैं। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था का आलम यह है, राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सेा मे अपराधी खुले आम चुनौती दे रहें है।
प्रदेश मुख्यालय में आज स्थानीय निकाय के चुनाव की दृष्टि से अवध क्षेत्र की बैठक को संम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले। पार्टी के जनप्रतिनिधियो द्वारा कराये गये विकास कार्यो, पूर्ववर्ती बसपा सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों के अधिकारेा को कम करने आदि एवं स्थानीय मुद्दो, को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाये। पूर्ववर्ती सपा व बसपा सरकार ने स्थानीय निकाय के चुनाव को लगातार टाला।
श्री मिश्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर वार्डो मे कार्य करें। उन्होने संगठन सम्बन्धित जिलेवार जानकारी भी ली। स्थानीय निकाय के चुनाव की तैयारी के लिए जिले स्तर पर भी बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ,डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री गोपाल टंडन, सन्तोष सिंह, अनुपमा जयासवाल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक अभय सेठ, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, बावन सिंह, अजय मिश्र, सावित्री फुले, दिवाकर सेठ, मानसिंह, अंजनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in