Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के युवजन ने समाजवादी आंदोलन के नायक को दी श्रद्धांजलि

Posted on 29 April 2012 by admin

sam_2109समाजवादी आंदोलन के नायक व राज्यसभा सदस्य स्व. ब्रजभूषण तिवारी के आकस्मिक निधन पर ‘‘सोसायटी फार वालन्ट्री एक्शन एण्ड रिसर्च’’ (स्वर) संस्था की ओर से प्रदेश भर के सैकड़ो युवाओं ने स्वर्गीय नेता की याद में मोमबत्तियाॅ जलाकर उन्हें श्रद्धाॅंजलि दी। स्वर संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन कर स्वर्गीय जननेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शनिवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर स्व0 ब्रजभूषण तिवारी को याद करते हुए स्वर संस्था के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने कहा कि ब्रजभूषण जी न केवल समाजवादी आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभ थे, बल्कि आधुनिक युवा पीढ़ी के लिए पथ प्रदर्शक भी थे। योगेश ने कहा कि उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा की श्री तिवारी जी आम आदमी सबसे बढ़े हितैषी थे और उनके अन्दर कूट-कूट कर मानवता भरी थी, जिसके कारण कोई भी उनसे आसानी से मिल सकता था तथा अपनी समस्याओं का निराकरण आसानी से करवा लेता था। स्व0 ब्रजभूषण तिवारी सादा जीवन एवं उच्च विचार में विश्वास  करने वाले व्यक्ति थे। उनकी इसी विचार धारा के वजह से एक समतामूलक समाज को स्थापना करने की दिशा मिली। इतना ही नहीं श्री तिवारी जी के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
इस मौके पर उन्नाव से आये युवा समाजसेवी जय प्रकाश सिंह उर्फ जे.पी. सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुये कहा कि स्व0 ब्रजभूषण तिवारी जी के आमजन के प्रति उनको कष्टो के लिये सदैव अत्यन्त संवेदनशील एवं नवयुवकों को देश में सक्रिय योगदान के लिये प्रेरणा श्रोत के रूप में कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर प्रगतिपथगामिनी के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, कोर्णाक दीक्षित उर्फ के.डी., अनुराग तिवारी, नन्हे सोनकर, आदि युवा समाजसेवी उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in