Categorized | लखनऊ.

जन सामान्य की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें

Posted on 29 April 2012 by admin

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने अधिकारियों को सचेत किया है कि कार्य संस्कृति में बदलाव लायें और जन सामान्य की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जनता को अपना कार्य कराने के लिए दलालों की सहायता न लेनी पडे। उन्होंने अनाधिकृत वाहन संचालन को कडाई से रोकने के निर्देश दिये है। उन्होंने महानगरों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए टैªफिक पुलिस से समन्वय बनाकर यातायात को सुगम बनाने के लिए कहा है।
परिवहन मंत्री ने बताया है कि परिवहन सम्बन्धी जन  शिकायतों को दर्ज करने के लिए परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ में शीघ्र ही  टोल फ्री हेल्पलाइन प्रारम्भ कराई जायेगी। उन्होंने  परिवहन कार्यालयों में जनता का कार्य पारदर्शी व्यवस्था  के साथ तत्परता से कराने पर बल दिया है ताकि लोगों कों बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को कडे निर्देश दिये है कि  वाहन चालन टेस्ट में दक्ष पाये गये लोगों को ही ड्राइविंग लाइन्सेस जारी किया जायें । परिवहन मंत्री ने आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस हेतु स्मार्ट कार्ड दिये जाने की योजना को भी शीघ्र लागू कराये जाने पर बल दिया है।
परिवहन मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण तथा हेल्मेट पहनने के नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए आगामी  दो माह में प्रदेश के महानगरों में विशेष अभियन चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों के विषय में आवश्यक जानकारी देनेे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए कहा गया है।
उन्होंने ओवरलोडिंग के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी संज्ञान लिया है। माल ढोने वाले वाहनों के साथ ही यात्री वाहनों में भी ओवर लोडिंग को कडाई से रोकने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ओवर लोडिंग के बारे में ट्रक आपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों से भी वार्ता कर उनके भी सुझाव प्राप्त करें।
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये है कि जिस प्रकार प्रदेश के बाहर के वाहनों को आन लाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है उसी प्रकार प्रदेश के वाहनों के लिए भी आन लाइन टैक्स जमा करने की योजना को प्राथमिकता पर तैयार करें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in