सहारावन के ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ में राजश्री प्रोडक्शन की अगली बड़ी भारतीय शादी

Posted on 29 April 2012 by admin

dsc_1938सहारावन चैनल पर लोकप्रियता की ओर अग्रसर धारावाहिक ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराने की राजश्री प्रोडक्शंस की परम्परा की अगली कड़ी है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आप के हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘विवाह’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों के नक्शेकदम पर चलते हुए ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ एक ऐसी कहानी पेश करता है जिसमें एक लड़का, एक लड़की और एक विशाल संयुक्त परिवार मिलते हैं और एक भव्य शादी का कथानक तैयार होता है।
रोमांस के उतार-चढ़ाव के उपरान्त अंगना रायचंद एवं आकाश शर्मा के लिए अब जश्न मनाने का समय है, यह दोनों शादी की दहलीज पर खड़े हैं। इससे पूर्व ही आकाश को एक ऐसी सच्चाई से रू-ब-रू होना पड़ता है, जो पूर्वस्थापित परम्परा के विýद्ध है, जिसके तहत अंगना विदाई समारोह के बाद आकाश के घर नहीं जाती है, बल्कि आकाश को अंगना के घर ‘घर जमाई’ बन कर जाना पड़ता है। अब यह सच्चाई जानने के बाद परेशान आकाश और दर्शकों के समक्ष कई प्रश्न खड़े होते हैं कि क्या, अंगना की मां कल्याणी देवी (सुधा चंद्रन) की तानाशाही भरी मांगों के विýद्ध अपने आत्मसम्मान एवं मर्यादा की रक्षा करते हुए संतुलन स्थापित कर पायेगा? क्या वह कल्याणी द्वारा पंडित से ‘कन्यादान’ के बजाय ‘वर-दान’ की रस्म अदायगी पर सहमति व्यक्त करेगा? क्या वह दुल्हन की कार में रायचंद के घर जाने के लिए राजी होगा?
धारावाहिक के इस एपिसोड पर चर्चा में श्री सूरज बड़जात्या, राजश्री प्रोडक्शंस ने कहा कि, ‘‘राजश्री के अन्तर्गत हमने अपनी फिल्मों और धारावाहिकों में अनेक वैवाहिक समारोहों की शूटिंग की है, लेकिन, ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’, निश्चित रूप से सबसे अनूठे समारोह में से एक होगा। इसमें सारी रीत उल्टी होती है और वह भी पूरे रस्मों-रिवाज के साथ यहीं हमारा धारावाहिक एक अनोखा मोड़ लेता है।’’
यह सब जानने के लिए देखिए राजश्री प्रोडंक्शस का धारावाहिक ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ 30 अप्रैल रात 9 बजे सहारा वन पर, जिसमें विवाह समारोह का आगाज होने जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in