Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में उच्च गुणवत्ता की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Posted on 27 April 2012 by admin

हृदय रोग, कैंसर और न्यूरोलाॅजी के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक बनानेे की कार्रवाई तत्काल शुरु की जाए-मुख्यमंत्री

cm-photo-27-april-2012-001 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में उच्च गुणवत्ता की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एस.जी.पी.जी.आई., लखनऊ में प्रचलित प्रक्रिया का भी संज्ञान लिया जाए। इस संस्थान में हृदय रोग, कैंसर और न्यूरोलाॅजी के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक बनाए जाने की कार्रवाई तत्काल शुरु करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।
मुख्यमंत्री आज सचिवालय, एनेक्सी में उ0प्र0 ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई, इटावा की शासी निकाय की 20वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सैफई के आयुर्विज्ञान संस्थान के पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय को इसी वर्ष से चालू कर दिया जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्थान के 11 विभागों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को शुरु किए जाने की कार्रवाई में भी तेजी लाई जाए।
बैठक में लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव वित्त सुश्री वृन्दा स्वरूप, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री जे0पी0 शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in