Categorized | लखनऊ.

विकास के धन की लूट की जांच होने पर दोषी अब सजा पाने से नहीं बचेगें

Posted on 27 April 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि बसपाराज में भ्रष्टाचार का परनाला पांच साल तक बहता रहा। इसकी कडि़यां मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़ी हुई थी। लोकायुक्त की जांच में सत्ता के दुरूपयोग, अवैध कब्जे और आय से अधिक संपत्ति बटोरने में कई बसपा मंत्री दोषसिद्ध हो चुके है। लेखा महापरीक्षक (कैग) की रिपोर्टो से भी कई घपले उजागर हुए हैं। विकास के धन की लूट की जांच होने पर दोषी अब सजा पाने से नहीं बचेगें।
बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में 21 चीनी मिलों को औनेपौने दामों पर बेंच दिया गया। सरकारी राजकोष को 1,200 करोड़ रूपयों की क्षति पहुॅची है। बसपा सरकार ने चालू हालत की 10 चीनी मिलों का सन् 2007 मंे निजीकरण कर दिया। ये मिलें यूपी स्टेट शूगर कारपोरेशन लि0 के स्वामित्व में थी। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लि0 की 11 मिले बंद थी। ये सभी मिलें जुलाई 2010 और मार्च, 2011 के बीच चहेते पूंजीघरानों को बेंच दी गई।
बसपाराज में केन्द्र से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में 2,900 करोड़ रूपए का घपला हो गया। मायाराज में प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1Û71 करोड़ शौचालय बनवाने का दावा किया। लेकिन जनगणना के आंकड़ों से प्रदेश में 55 लाख ही शौचालय मिले हैं। इसका अर्थ यह है कि प्रदेश में 78 फीसदी घरों में शौचालय नहीं है।
पिछली सरकार ने मनरेगा, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जैसी जनहितकारी योजनाओं को भी लूट का माध्यम बना लिया था। इन योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार से करोड़ों रूपए आए जिनका बंदरबांट कर लिया गया। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के घपले में दो सीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ की हत्या तक हो गई। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी तरह किसानों को अनुदानित गेहूॅ के बीज उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रूपए का अनुदान भी माफियाओं, अफसरों और नेताओं में बंट गया।
उत्तर प्रदेश में बसपाराज के दौर में जगह’-जगह गुण्डा टैक्स वसूला जाता था। बिना रिश्वत कोई काम न होने की शिकायत आम थी। पंचमतल वसूली के नए-नए स्रोतों की खोज का शोध केन्द्र बन गया था। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार प्रदेश को स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन देने को कटिबद्ध है। समाजवादी पार्टी ने भ्रष्टाचार पर दृढ़ संकल्प के साथ अंकुश लगाने और पिछले पांच वर्षो में हुए भ्रष्टाचार की जांच एक आयेाग द्वारा कराने का वायदा अपने चुनाव घोषणा पत्र में कर रखा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा सीख दी है कि जनता का खजाना जनता के लिए है। उसका दुरूपयोग अक्षम्य अपराध है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव नेता जी के रास्ते पर चलने को संकल्पित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in