Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने ‘कश्मीर से कन्याकुमारी कैमरे की नजर से’ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Posted on 27 April 2012 by admin

up-cm-photo-exhibitionउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां राज्य ललित कला अकादमी, लाल बारादरी, कैसरबाग में ‘कश्मीर से कन्याकुमारी कैमरे की नजर से’ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फोटोग्राफी के क्षेत्र में काफी परिवर्तन हुआ है। मोबाइल फोन में कैमरे की सुविधा उपलब्ध हो जाने से इसकी पहुंच का दायरा काफी व्यापक हो गया है। उन्होंने फोटोग्राफी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कभी-कभी एक फोटो जो बयां कर देती है, उसे हजार शब्द में भी नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफ यादों को सजों कर रखती है, यही कारण है कि पुरानी फोटोग्राफ देखकर लोग अक्सर भावुक हो जाते हैं।
श्री यादव ने फोटो प्रदर्शनी के आयोजक श्री जे0पी0शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके फोटोग्राफ लोगों को फोटोग्राफी एक रूचि के तौर पर अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में दर्शकों को बहुत कुछ नवीन देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी प्रदर्शनियों का आयोजन होता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे लखनऊ कैमरा क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल रिसाल सिंह ने बताया कि अकादमी की दो वीथिकाओं में प्रदर्शनी आयोजित की गयी है, तथा इसमें 216 छायाचित्रों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों की झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी।
इस अवसर पर सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री मनोज कुमार सिंह, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अनुराग यादव, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in