Categorized | लखनऊ.

मतदाता जागरूकता और शिक्षा का कार्यक्रम (स्वीप) चलाया जा रहा है

Posted on 27 April 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर प्रदेश में गत लगभग एक वर्ष से मतदाता जागरूकता और शिक्षा का कार्यक्रम (स्वीप) चलाया जा रहा है। मतदाताओं के पंजीकरण और हाल ही में सम्पन्न हुये विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में आशातीत वृद्धि के रूप में कार्यक्रम के सुखद परिणाम आये हैं। गत संक्षिप्त पुनरीक्षण में 1.38 करोड़ मतदाताओं के नाम जोड़े गये जबकि विधानसभा निर्वाचन में अब तक का सर्वाधिक लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुये प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि न केवल राज्य स्तर पर वरन् जिलों में भी मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सन्दर्भ में कई अभिनव प्रयोग किये गये हैं। विभिन्न जनपदों बाराबंकी, बरेली, फिरोजाबाद, बुलन्दशहर, इलाहाबाद, खीरी आदि ने सराहनीय कार्य किया। प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट और गाइड, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा मीडिया संस्थानों के सहयोग से मतदाता जागरूकता के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। इन कार्यक्रमों में बाराबंकी में 52 किमी तथा फिरोजाबाद में 100 किमी से अधिक लम्बी मानव श्रंखला का निर्माण, बुलन्दशहर जिले में लगभग ढाई लाख लोगों की सहभागिता से मतदीप कार्यक्रम का आयोजन तथा वृहद रंगोली का सृजन एवं इलाहाबाद, खीरी तथा अन्य कई जिलों में स्थानीय बोलियों में कर्णप्रिय गीतों को तैयार कराया गया जो बहुत लोकप्रिय हुये।
विभिन्न जिलों में अपनाये गये अभिनव प्रयोगों और नवोन्मेषी गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त करने और भविष्य के लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की दिशा तय करने के प्रयोजन से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में  ‘‘उ0प्र0 में मतदाता जागरूकता एवं शिक्षा की पहल - पुनरावलोकन एवं भविष्य के लिये मार्ग ‘Voters’ Awareness & Education Initiatives in U.P. - Reflection and way Forwarded  विषय पर पूर्वान्ह 11.45 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में जिन जिलों में अच्छा कार्य हुआ है उन जिलों के तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के अतिरिक्त कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भाग लेने के लिये आमंत्रित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in