Categorized | लखनऊ.

निश्चित तौर पर खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा

Posted on 27 April 2012 by admin

खेल जगत में विश्व पटल पर हिन्दुस्तान का नाम गौरवान्वित करने वाले विश्व के सर्वश्रेष्ट क्रिकेट खिलाड़ी एवं ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्री सचिन तेन्दुलकर को केन्द्र सरकार द्वारा राज्यसभा सदस्य मनोनीत किये जाने की सिफारिश करने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए यूपीए चेयरपरसन एवं कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह एवं कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 जोशी ने कहा है कि श्री सचिन तेन्दुलकर ने खेल जगत में न सिर्फ उत्कृष्ट योगदान दिया है बल्कि हिन्दुस्तान का सम्मान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ाया है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्यसभा सदस्य मनोनीत किये जाने का लिया गया निर्णय देश एवं प्रदेशवासियों की मनोभावना के सर्वथा अनुकूल है। इस निर्णय से निश्चित तौर पर खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in