Categorized | लखनऊ.

स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 94वीं जयंती मनायी गयी

Posted on 26 April 2012 by admin

देश के महान लोकतांत्रिक समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 94वीं जयंती आज 25अप्रैल,2012 केा लखनऊ में स्थानीय कैपिटल हाल (हजरतगंज- जी0पी0ओ0 के सामने) में मनायी गयी। समारोह का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। सभा में उपस्थित स्व0 बहुगुणा जी की पुत्री, विधायक तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने अपने सम्बोधन में अपने स्वर्गीय पिता के किये गये कार्यों को याद किया। डाॅ0 जोशी ने कहा कि उनके पिता स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा आजीवन नैतिक मूल्यों के संरक्षण तथा पालन के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी नैतिक मूल्यों के साथ कोई समझौता नहीं किया। डाॅ0 जोशी ने कहा कि बहुगुणा जी हमेशा समाजवाद के प्रबल पक्षधर रहे। उनका कहना था कि समाजवाद एक दलगत विचारधारा नहीं वरन् सम्पूर्ण समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान की विचारधारा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल श्री माता प्रसाद जी थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में दलितों एवं अक़्िलयतों के लिए बहुगुणा जी द्वारा किए गये कार्यों को याद किया।
संगोष्ठी में स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा सरीखे महान लोकतान्त्रिक समाजवादी के नाम पर लखनऊ में मूर्ति लगवाने तथा पार्क की स्थापना हेतु प्रस्ताव भी पारित किया।
समारोह में श्री अशोक निगम, श्री प्रदीप कपूर, पूर्व मेयर श्री दाऊजी गुप्ता, पूर्व विधायक श्री डी0पी0 बोरा, श्री इन्द्रधर द्विवेदी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री चन्द्रशेखर त्रिवेदी, श्री सरोज शुक्ल पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ बार एसोसिएशन, तथा लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के कार्य0 अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम मेें मुख्य रूप से श्री तारिक सिद्दीकी, डाॅ0 हिलाल नक़वी, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री रामानन्द निषाद, डाॅ0 आर0पी0 उप्रेती, श्री गोविन्द सिंह, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री भूपेन्द्र वर्मा, श्री नीरज बोरा, बृजेश गुप्ता ‘चचंल’, अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के उत्तराखण्ड के शहर संयोजक श्री कृष्ण अवतार अग्रवाल, श्री प्यारे मियां, श्री भवान सिंह रावत, श्री हिमांशु भट्ट, श्रीमती प्रेमकला, श्रीमती ममता यादव तथा श्रीमती प्रमिला अरोड़ा अदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in