Categorized | Latest news, लखनऊ.

क्षेत्र के समेकित विकास को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए

Posted on 19 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मथुरा में गोवर्धन तथा वृन्दावन क्षेत्र के समेकित विकास को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के सुधार तथा दर्शनार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि वे इस सम्बन्ध में एक माह के अन्दर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें।
up-cm-mathura मुख्यमंत्री आज यहां सचिवालय एनेक्सी में मथुरा-वृन्दावन तथा आगरा विकास प्राधिकरणों के कार्य-कलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना हेतु अधिकारी सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने ताजमहल के आस-पास के क्षेत्र के त्वरित सुधार पर बल देते हुए यह निर्देश भी दिए कि ताजमहल के समीप ‘ताज नेचर पार्क’ का शीघ्र विकास किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा और आगरा में पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना पर भी कार्य किया जाए।
श्री यादव ने मथुरा में गोवर्धन तक जाने वाले मुख्य मार्ग कोसी-नन्दगांव-बरसाना, मथुरा से गोवर्धन, वृन्दावन-छटीकरा राधाकुण्ड मार्गों के अलावा मथुरा-सौंख मार्ग तथा गोवर्धन-सौंख मार्ग के चैड़ीकरण एवं उच्चीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के चारों ओर विश्राम स्थल, पेयजल व्यवस्था, सुलभ शौचालय, मार्ग प्रकाश तथा विद्युतीकरण के कार्यों के लिए समेकित योजना बनाने को सैद्धान्तिक स्वीकृति भी प्रदान की।
बैठक में मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव आवास श्री शम्भू नाथ शुक्ला, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री वी0के0 पँवार, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री एल0बी0 पाण्डेय, निदेशक आवास बन्धु श्री एस0सी0 मिश्र, विधायक श्री प्रदीप माथुर, बृज फाउण्डेशन के श्री विनीत नारायण आदि भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in