Categorized | लखनऊ.

संगठन तंत्र को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी

Posted on 17 April 2012 by admin

img_0899भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है किन्तु लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ मीडिया के सहयोग के बिना राजधर्म का पालन नहीं किया जा सकता।
डा0 बाजपेई ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन तंत्र को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं के मन को हल्का करके उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व और राष्ट्रीय दलों की अप्रसांगिकता चिन्तनीय विषय है। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हो इसके लिए प्रयास होगा। सपा सरकार के जनहित विरोधी कार्यो के लिए सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपना घोषणा-पत्र जल्द से जल्द लागू करने की बात कही। ऐसा न करने पर भाजपा सरकार को घेरेगी।
अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं को 30 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि बालिका को आवश्यकता है तो उसमें हिन्दू मुस्लिम जैसी बात क्यों ? यदि अल्पसंख्यक वर्ग को ही देना है तो जैन और बौद्ध भी तो अल्पसंख्यक हैं। उन्होनंे इसे वोटों के खातिर किया गया तुष्टीकरण बताया। कब्रिस्तान घेरे जाने के मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अंतिम समय में इस दुनिया को छोड़ कर जा रहा है उस समय उसके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव करना निंदनीय है। प्रदेश सरकार नगरीय चुनाव से भाग रही है। सुप्रीम कोर्ट ने डेढ़ माह का समय दिया है। भाजपा की मांग है कि 31 मई के बाद सरकार फिर कोई बहाना न बनाए अन्यथा भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची में सुधार के लिए भी समय बढ़ाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार का तेवर मेरा विधान सभा के भीतर रहता है उसी तेवर के साथ सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करके भाजपा को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के नगर निगम चुनाव के परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओें का मनोबल बढ़ा है। दिल्ली सरकार व केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार के कारण भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे आत्मविश्वास के साथ भाजपा को खड़ा करने आया हॅू। आपका सहयोग चाहता हॅू।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in