Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर की 86वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

Posted on 17 April 2012 by admin

17-04-aसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि पूरे देश में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर की 86वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।दिल्ली में उनकी समाधि पर प्रातः मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी और साॅसद श्री नीरज शेखर तथा उनके परिवारीजनों के साथ जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों तथा प्रदेश कार्यालय में स्व0 चन्द्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके व्यक्तित्व एवं समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाजवादी विचारों के अनुकूल व्यवस्था परिवर्तन तथा सन् 2014 में केन्द्र में मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया।
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक निर्माण तथा सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0चन्द्रशेखर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शो पर चलते हुए देश में परिवर्तन लाना है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लेना है। समाजवादी विचारधारा को अपनाकर ही देश-प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।
उन्होने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में कहा कि श्री चन्द्रशेखर स्पष्टवादी थे। सिद्धान्त से समझौता नहीं करते थे। ऐसा करते तो लम्बे समय तक प्रधानमंत्री बने रह सकते थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जगदीप सिंह ने तथा संचालन श्री शारदा प्रताप शुक्ला, विधायक ने किया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष के बल पर सत्ता में आई है। पिछले           5 साल तक लगातार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार एवं अत्याचार के खिलाफ हमने संघर्ष किया। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन गई किन्तु लक्ष्य 2014 के तहत श्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का इरादा पूरा हो इसके लिए जनता के बीच जाकर पार्टी और सरकार का काम तथा संदेश पहुॅचाना होगा। प्रदेश को देश में नम्बर 1 पर ले जाना है, इसके लिए परिश्रम करना होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि स्व0 चन्द्रशेखर संघष्ज्ञ्रशील नेता थे जो जुल्म के आगे झुकना नहीं जानते थे। उन्होने गरीबी देखी थी। बलिया के इब्राहिम पटटी गांव से उठकर वे दिल्ली में प्रधानमंत्री की गद्दी तक पहुॅचे थे।
स्व0 चन्द्रशेखर को इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, शादाब फातिमा, विधायक, विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं इन्दल रावत, श्री आनन्द भदौरिया तथा श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने भी भावांजलि अर्पित की। जयंती समारोह मेें पूर्व विधायक श्री हीरा ठाकुर एवं श्री दिनेश सिंह, तथा सर्वश्री श्री धर्मानन्द तिवारी, विजय सिंह यादव, मो0 शाहिद, मुजीबुर्रहमान बबलू, अशोक यादव, सुशील दीक्षित, रघुनन्दन सिंह काका, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, मुदस्सिर हसन, रामकृपाल सिंह, अशोक देव, शफाहत हुसैन, शाहीन फातिमा, सुरेश चैहान, मुन्नीपाल, रजिया नवाज, शम्मी बोहरा, राशिद अली, सुरेन्द्र सिंह नायक, प्रदीप शर्मा, जितेन्द्रनाथ निगम, जाकिर हुसैन, सतरिखी आदि ने भी स्व0 चन्द्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in