Categorized | लखनऊ.

जनता से किये वायदों को पूरा कराने की अपील की है

Posted on 16 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमण्डलीय सहयोगियांे से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए चुनाव के दौरान पार्टी के घोषणा पत्र के माध्यम से जनता से किये वायदों को पूरा कराने की अपील की है। उन्होंने इस सम्बन्ध में अभी से कार्रवाई शुरु करने का आग्रह करते हुए कहा है कि जनता को परिवर्तन की अनुभूति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास की दौड़ में विगत कुछ वर्षों में काफी पीछे छूट गया है। उन्होंने प्रदेश को पुनः द्रुतगति से विकास के पथ पर आगे लाने के लिए अपने सहयोगियों से कार्य करने का अनुरोध भी किया है।

श्री यादव ने अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को पत्र लिखकर विधान सभा चुनाव के बाद कतिपय अराजक तत्वों द्वारा वर्तमान राज्य सरकार को बदनाम करने के कुत्सित प्रयासों की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसे लोगों के मंसूबों को हमें कतई कामयाब नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक स्थिति में अमन चैन एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रयास करने की अपील की। उन्होंने अपने मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों से कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने का दायित्व हम सभी का है, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर यह एहसास कराया जाए कि उन्हें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही राज्य की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताकर सत्ता परिवर्तन एवं नई सरकार के गठन के अपने मंसूबे को मूर्त रूप प्रदान किया है। इसलिए नई सरकार से जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं में वृद्धि होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकार के दौरान जो माहौल बना था, उसे बदलने और समूचे प्रशासन तंत्र को चुस्त-दुरुस्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त कर जनता के प्रति उत्तरदायी तथा संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने निचले स्तर तक जनता को परिवर्तन की अनुभूति कराने की भी अपील की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in