Categorized | लखनऊ.

उपजा का सदस्यता अभियान आज से

Posted on 16 April 2012 by admin

उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने राजधानी में एक महीने का सदस्यता अभियान घोषित किया है। अभियान 15 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा।
सदस्यता अभियान की घोषणा करते हुए महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह ने लखनऊ इकाई को निर्देश दिये हैं कि वे सभी दैनिक समाचार पत्रों एवं न्यूज एजेंसियों के संवाददाताओं, डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर सदस्य बनाएं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकारों, फोटो जर्नलिस्ट्स को भी सदस्य बनाने के निर्देश दिये गए हैं। एक माह के सदस्यता अभियान में प्रत्येक शनिवार को समीक्षा भी की जाएगी।
सदस्यता अभियान के लिए उपजा का नए फार्मेट पर आवेदन पत्र जारी किया गया है। इसमें अधिक सूचनाएं संकलित की जाएंगी। आवेदन पत्र नए और पुराने सभी सदस्यों से भरवाने के निर्देश दिये गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in