Categorized | लखनऊ.

डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती को दलित अधिकार सम्मेलन के रूप में मनाया गया

Posted on 15 April 2012 by admin

भारत रत्न-बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश
कांग्रेस कमेटी द्वारा आज ‘‘दलित अधिकार सम्मेलन’’ के रूप में मनाया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी जी ने
किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव श्री
श्यामलाल पुजारी ने की। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण
से हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव श्यामलाल पुजारी ने बताया कि
इस मौके पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा
कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने देश के सभी वर्गों के अधिकारों के संरक्षण
हेतु विशेष रूप से महिलाओं एवं दलितों के लिए जो प्रयास करके भारतीय संविधान
का निर्माण किया और उसमें अधिकारों को संरक्षित किया, उसे समाप्त करने की पूरी
साजिश 1989 के बाद से गैर कांग्रेसी प्रदेश सरकारों ने रची है। प्रदेश की
बीएसपी सरकार के उत्पीड़न से दलित समाज नाराज हो चला था जिसकी वजह से वर्तमान
की सपा सरकार को बहुमत प्राप्त हुआ है। स्थानीय निकाय के चुनाव में बसपा ने
बहिस्कार किया है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ दलित समाज
के युवाओं से सम्पर्क करें, तेा निश्चित तौर पर स्थानीय निकाय में कांग्रेस को
पूरा लाभ मिलेगा। बाबा साहब ने जो संघर्ष दलितोद्धार के लिए किया उससे प्रेरणा
लेकर दलितों को अपने सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी के सिद्धान्तों पर चलकर ही
अपने संवैधानिक एवं मौलिक अधिकार संरक्षित कर सकेंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री श्री
श्यामलाल पुजारी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, शहर
कांग्रेस के कार्य0 अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, श्री के.के. रावत, श्री
रामाधीन अहिरवार, श्री रामनरेश भारती, श्री अजय कुमार आर्या, श्री के0के0
आनन्द, श्री विजय बहादुर, श्री शंकर लाल गौतम, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री
प्रेमलाल बनौधा, श्री जगदीश प्रसाद बाल्मीकि, श्री सी.पी. गौतम, श्री दिलीप
पासवान, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता रावत आदि ने बाबा साहब
के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री पुजारी ने बताया कि इस अवसर पर दलित समाज के अधिकारों के संरक्षण से
सम्बन्धित 11 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया, जिन्हें प्रदेश कंाग्रेस
अध्यक्ष डा0 रीता बहुगुणा जोशी जी के स्तर से अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की
अध्यक्ष मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी
जी को प्रेषित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि अनु0जाति के पदोन्नति
आरक्षण को समाप्त करने एवं निजी क्षेत्र के अनु.जाति की कार्यदायी संस्थाओं
एवं ठेकेदारी संस्थाओं के आरक्षण को समाप्त करने की प्रदेश सरकार की साजिश को
रोकने तथा अनु.0जाति -अनु.जनजाति एवं पिछड़ी जाति तथा अल्पसंख्यक के आरक्षित
खाद्य वितरण प्रणाली में कोटे को समाप्त करने की साजिश को रोकने और अनु.जाति
के कोटे में अतिपिछड़ी 17जातियों को शामिल करने सम्बन्धी प्रदेश सरकार के
निर्णय के सम्बन्ध में मांग की गयी है कि अनु.जाति का कोटा 17जातियों के हिसाब
से बढ़ाया जाय इत्यादि बिन्दु शामिल हैं।
इस अवसर पर श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री अरविंद पटेल,
श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती सुधा सिंह, सै0 हसन अब्बास, श्री सुरेश बाल्मीकि,
श्रीमती अनीता यादव, श्री रेहान सिद्दीकी आदि सैंकड़ों कंाग्रेसजन एवं
अनु.जाति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in