Categorized | Latest news, लखनऊ.

श्री माता प्रसाद पाण्डेय विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

Posted on 14 April 2012 by admin

अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री ने सदन को सम्बोधित किया

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में श्री माता प्रसाद पाण्डेय का निर्वाचन आज यहां सर्वसम्मति से हुआ। सदन के नेता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्री पाण्डेय के चयनोपरान्त उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे सदन को श्री पाण्डेय के दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अत्यन्त प्रसन्नता है। विधान सभा अध्यक्ष के चयन की कार्रवाई प्रोटेम स्पीकर श्री श्यामदेव राय चैधरी (दादा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
cm-photo-13-04-20121
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 13 अप्रैल, 2012 को विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के उपरान्त सदन में अपने विचार व्यक्त करते हुए।

cm-photo-13-04-2012
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा नेता प्रतिपक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य 13 अप्रैल, 2012 को विधानसभा मण्डप में नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय को अध्यक्ष के आसन पर आसीन कराने के लिए ले जाते हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष का पद अत्यन्त महत्वपूर्ण है, और इस पद को कई महान लोग पहले भी सुशोभित कर चुके हैं। इन लोगों ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी अपना योगदान दिया है। श्री पाण्डेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 1980 से सक्रिय राजनीति में हैं और छात्र आंदोलन में आगे रहे हैं। उन्हें कई बार अपने सिद्धान्तों की रक्षा के लिए जेल भी जाना पड़ा है। श्री पाण्डेय हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों से जुड़े रहे और उनकी समस्याओं को उन्होंने अच्छी तरह जाना-समझा है।
श्री यादव ने आशा व्यक्त की कि सदन को श्री पाण्डेय का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरा सदन श्री पाण्डेय का सम्मान करता है और सदन में श्री पाण्डेय को सभी का सबका सहयोग मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने सदन के संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विपक्ष के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के श्री हुकुम सिंह, कांग्रेस के श्री प्रमोद तिवारी, लोकदल के श्री वीर सिंह सहित अन्य दलीय नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सदन चलाने के लिए अपनी-अपनी पार्टी की तरफ से पूरा सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in