Categorized | लखनऊ.

निलम्बित करने एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संस्थित करने के आदेश

Posted on 14 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पुलिस महानिदेशक के प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए, कानपुर नगर के कु0 साक्षी के प्रकरण में पुलिस उपाधीक्षक, जनपद प्रतापगढ़ श्री अमरजीत सिंह शाही को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संस्थित करने के आदेश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि इस प्रकरण की जांच में पाया गया कि पुलिस उपाधीक्षक श्री शाही द्वारा प्रदर्शित आचरण, अपराध एवं दुराचरण की श्रेणी में आता है। इसके अलावा इनका यह कृत्य सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 के प्राविधानों के प्रतिकूल तथा राजपत्रित अधिकारी के पद की गरिमा के अनुकूल भी नहीं है। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा श्री शाही के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर नगर को निर्देशित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in