Categorized | लखनऊ.

उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष की वार्ता के बाद लेसा का सकारात्मक कदम

Posted on 14 April 2012 by admin

अन्ततः लेसा ने माना हाई वोल्टेज प्रकरण पर जाॅंच का अधिकार विद्युत सुरक्षा निदेषालय का
हाई वोल्टेज प्रकरण पर मुख्य अभियन्ता लेसा ने कठोर कदम उठाया
किसी भी स्तर पर षिथिलता बरतने पर होगी कठोर कार्यवाही
उपभोक्ता परिशद ने कहा हाई वोल्टेज प्रकरण पर हर हाल में मिलेगा मुआवजा

उ0 प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष व विष्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेष कुमार वर्मा ने आज हाई वोल्टेज प्रकरण राजाजीपुरम, इन्द्रानगर, सीतापुर रोड भरत नगर के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता लेसा से वार्ता करने के उपरान्त उन्हें एक पत्र सौंपा और लेसा में आए दिन हो रहे हाई वोल्टेज प्रकरण की विद्युत सुरक्षा निदेषालय से निश्पक्ष जाॅंच करा कर पीडि़त उपभोक्ताओं को मुआवजा दिलाये जाने की माॅंग की। पत्र के साथ नियामक आयोग सहित विद्युत सुरक्षा निदेषालय द्वारा पूर्व में जारी आदेष की छाया प्रति भी दी गई। मुख्य अभियन्ता लेसा श्री षक्ति सिंह द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अपने अधीनस्थ समस्त लेसा के अधीक्षण अभियन्ताओं/अधिषासी अभियन्ताओं एवं उपखण्ड अधिकारियों को लिखित निर्देष दिये गये कि हाई वोल्टेज से हो रही विद्युत दुर्घटनाओं की जाॅंच विद्युत सुरक्षा निदेषालय से अवष्य कराई जाय, व जाॅंच में निश्कर्श के आधार पर कार्यवाही की जाय। किसी भी स्तर पर षिथिलता पाये जाने पर उसका दायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा और उनके विरूद्ध हाई वोल्टेज से हुई उपभोक्ताओं की क्षति की क्षतिपूर्ति की भरपाई भी की जायेगी और दोशियों के विरूद्ध कठोर अनुषासनात्मक कार्यवाही भी की जायेगी। मुख्य अभियन्ता लेसा द्वारा इन्द्रानगर में हाई वोल्टेज की षिकायत मिलने पर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी में फसाने की धमकी को भी गम्भीरता से लिया गया और निकट भविश्य में ऐसी घटना न घटित होने के आदेष भी दिये गये हैं।
उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष अवधेष कुमार वर्मा ने पुनः एक बार सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि हाई वोल्टेज की वजह से उनके विद्युत उपकरण सहित जो भी सामग्री की क्षति हुई है उनके द्वारा उसकी क्षतिपूर्ति के लिये मुआवजा हेतु अपने क्षेत्र के अधिषासी अभियन्ता वितरण के समक्ष दावा अवष्य पेष किया जाय। उपभोक्ता परिशद जाॅंचोपरान्त उन्हें हर हाल में मुआवजा दिलवायेगा और उनकी हर समस्या के लिए लड़ाई लडे़गा। किसी भी उपभोक्ता को कोई भी समस्या हो तो वह उपभोक्ता परिशद अध्यक्ष के मोबाईल 9839011795 पर सम्पर्क कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in