Categorized | लखनऊ.

दलित अभियन्ता को निलम्बन के बाद रात्रि 12 बजे अपराधियों की भांॅति सौंपा गया निलम्बन पत्र

Posted on 12 April 2012 by admin

लेसा में दलित अभियन्ताओं का उत्पीड़न केन्द्रीय कमेटी से गुहार
एसोसिएषन की लेसा इकाई की आपात बैठक मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
उ0 प्र0 पाॅवर आफिसर्स एसोसिएषन के लेसा इकाई की आज एक आपात बैठक एसोसिएषन के कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें अधीक्षण अभियन्ता लेसा, श्री राम स्वरूप को भेदभाव पूर्णं रवैया अपनाकर निलम्बित किये जाने की घोर निन्दा की गई और अनुसूचित जाति के अभियन्ता, अधिकारियों में इस बात का रोश व्याप्त रहा कि दलित अभियन्ता को गत रात्रि 12 बजे उसके घर पर उसको जगाकर अपराधी की भांति निलम्बन पत्र सौंपा गया। लेसा के समस्त दलित अभियन्ताओं ने बैठक करने के उपरान्त अपने केन्द्रीय पदाधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी देते हुए मा0 मुख्यमंत्री से मिलकर उक्त प्रकरण पर हस्तक्षेप कराने की मांग की तथा पाॅवर कारपोरेषन प्रबन्धन/मध्याॅंचल प्रबन्धन के दलित विरोधी रवैये की घोर निन्दा की।
लेसा इकाई के दलित अभियन्ताओं ने कहा पूरे प्रकरण की जानकारी से केन्द्रीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी। दलित अभियन्ता श्री रामस्वरूप को लाईन हानियों के जिस आधार पर निलम्बित किया गया है, पूरे प्रदेष में दर्जनों सामान्य वर्ग के अभियन्ता ऐसे हैं, जिनके क्षेत्र में लाईन हानियां कहीं ज्यादा हैं। दलित अभियन्ताओं पर हो रहा उत्पीड़न इस बात को साबित करता है कि पाॅवर कारपोरेषन उनके साथ दोहरा मापदण्ड अपना रहा है।
बैठक में लेसा के समस्त दलित अभियन्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in