Categorized | लखनऊ.

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए

Posted on 12 April 2012 by admin

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारीगण कार्यालय में समय से उपस्थित होने पर विशेष ध्यान दें। प्रमुख सचिव/विभागाध्यक्ष का यह व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ स्टाफ की कार्यालय में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में यदि कहीं भी शिथिलता परिलक्षित होती है, तो उसका प्रतिकूल संज्ञान लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि समस्त प्रमुख सचिव अथवा सचिव जो विभाग के प्रभारी हों, सप्ताह में एक बार आकस्मिक रूप से अपने विभाग/अनुभागों में निरीक्षण करके, अधिकारियों व अन्य कार्मिकों की प्रातः समय से उपस्थिति चेक करेंगे तथा शिथिल कार्मिकों के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की कार्यवाही प्रमुख सचिव/सचिव द्वारा उनके प्रशासनिक नियंत्रणाधीन समस्त विभागध्यक्ष/ निगम मुख्यालयों में भी सुनिश्चित कराई जाए तथा कृत कार्यवाही की आख्या प्रत्येक सप्ताह में एक बार उनके अवलोकनार्थ प्रेषित की जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in