Categorized | लखनऊ.

मेरा दफ्तर भी जनता और कार्यकर्ताओं के कागज लेकर मुख्यमंत्र.ी कार्यालय तक पहुॅचाने की व्यवस्था करेगा

Posted on 12 April 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी मेहनत से समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार तो बन गई है अब उसको काम करने के लिए कुछ समय दें। सरकार को चलाने में सहयेाग करें।    श्री यादव पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा मुख्यमंत्री आपकी बात सुनेगें। मैं भी आपकी समस्याएं सुनूंगा। मेरा दफ्तर भी जनता और कार्यकर्ताओं के कागज लेकर मुख्यमंत्र.ी कार्यालय तक पहुॅचाने की व्यवस्था करेगा।
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि जनता से जो भी वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कमी नहीं रहेगी। अधिकारी अब जनता अपमान नहीं कर सकेगें। सरकार और जनता से सीधा संवाद कायम किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा सन् 2014 में लोकसभा की सभी सीटें जीत लेने का लक्ष्य बनाएं। जनता का विश्वास सरकार पर है। इसके कामकाज और कार्यकर्ताओं नेताओं के आचरण का बहुत असर पड़ेगा। विरोधी ताक लगाए बैठे हैं कि कैसे इस बहुमत की समाजवादी पार्टी सरकार को बदनाम करें। विरोधी तत्व झूठे प्रचार कर रहे है। हमें इस सबसे सावधान रहना है। विधान सभा चुनाव में सभी दल हमारे खिलाफ खडे़ थे पर जनता के प्यार और समर्थन से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। इस सरकार को छह माह तक काम करने का मौका देना चाहिए। श्री यादव ने माना कि बसपा के कुशासन की वजह से प्रदेश में बिजली पानी की समस्या गम्भीर हो गई है। सरकार इससे में सुधार के लिए तत्पर है। शाहजहाॅपुर के रोजा में 1200 मेगावाट विद्युत उत्पादन के लिए समाजवादी पार्टी राज में संयंत्र लगा था। बसपा सरकार में एक मेगावाट विद्युत का उत्पादन नहीं हुआ। जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से कराह उठी। समाजवादी पार्टी सरकार ने जनहित में कई कदम उठाए है और प्रदेश के विकास के लिए वह तत्पर रहेगी। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना होगा। मुलायम सिंह ने कहा कि किसानों और अल्पसंख्यकों के प्रति सरकार चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदे पूरे करेगी। किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्जा माफ किया जाएगा। किसानों को सहकारी संस्थाओं से 4 प्रतिशत व्याज दर पर कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। किसान की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि मुसलमानों की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए सच्चर और रंगनाथ आयेाग की प्रदेश में हो सकने वाली सिफािरशें कार्यान्वित की जाएगी उनको आरक्षण का लाभ देने के साथ कब्रिस्तानों की चहार दीवारी बनाई जाएगी। दरगाहों के संरक्षण के लिए स्पेशल पैकेज आवंटित किया जाएगा। मदरसों को मदद दी जाएगी। उर्दू को रोजी रोटी से जोड़कर उसके स्कूल खोले जाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in