यूनिनाॅर ने खोले 1 दिन में 21 एक्सप्रेस स्टोर

Posted on 12 April 2012 by admin

यूनिनाॅर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध के लगभग 70 लाख उपभेक्ताओं के लिए 21 एक्सप्रेस स्टोर्स एक ही दिन में खोले हैं। ये ब्रांडेड स्टोर सभी मौजूदा और भविष्य के ग्राहकों के लिए वन -स्टाप सर्विस सेन्टर के रूप में काम करेंगे। यह शुरुआत यूनिनाॅर की अपने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता की पुनसर््थापना है।
7 ब्रांड स्टोर लखनऊ, 7 ही कानपुर, 4 गोरखपुर क्षेत्र में तथा 3 वाराणसी जोन के इन स्टोर से यूनिनाॅर उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध के मुख्य नगरों मे अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा जिसके चलते यह वर्तमान और नये ग्राहकों की बेहतर सेवा कर सकेगा। इन स्टोर में ग्राहकों को संपूर्ण ब्रांड अनुभव प्राप्त होगा तथा वे कोई भी प्रोडक्ट जैसे सिम कार्ड या रिचार्ज कूपन यहां तक कि मोबाइल सेट तक खरीद सकेंगे। यह वन स्टाप टेलीकाॅम सेल्यूशन के रुप में छोटे तथा मध्यम आकार के शहरों के ग्राहकों के लिये काम करेगा।
इस मौके पर बोलते हुए सर्किल बिजनेस हेड उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध श्री राजीव सेठी ने कहा कि ’’हमें 21 एक्सप्रेस स्टोर की शुरुआत करते हुए काफी खुशी हो रही है। हमारा सदैव यही प्रयास रहा है कि हम ग्राहक संतुष्टि के लिए काम करें। इन स्टोर की मदद से हमारी सेवायें ग्राहकों को और आसानी से मिल पायेंगी।’’
यूनिनाॅर की अब इस सर्किल में प्रभावी स्टोर श्रंखला है तथा यूनिनाॅर उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध में 200 और स्टोर खोलने की योजना बना रहा है। यह स्टोर ग्राहकों को यूनिनाॅर की सेवाओं का संपूर्ण ब्रांड अनुभव दिलाएंगे।
यूनिनाॅर के बारे में
यूनिनाॅर का स्वामित्व विश्व के छठे सबसे बड़े मोबाइल सेवा प्रदाता नार्वे के टेलीनाॅर ग्रुप और भारत की दूसरी सबसे बड़ी बहुआयामी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के पास है। फिलहाल टेलीनाॅर ग्रुप ने इस संयुक्त उपक्रम में 6135.63 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इस तरह कम्पनी में उसकी हिस्सेदारी 67ण्25ः हो गयी है।
कंपनी के पास भारत के सभी 22 सर्किल में मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यूएएस लाइसेंस है। इसे इन 22 में से 21 सर्किलों में अपनी सेवाएं देने के लिए स्पैक्ट्रम भी आबंटित किया जा चुका है। भारत भर में इस समय यूनीनाॅर की सेवाएं उत्तर प्रदेश (पश्चिम), उत्तर प्रदेश (पूर्व), बिहार, उड़ीसा, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, मुंबई, महाराष्ट्र और गुजरात के तेरह सर्किलों में उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in