Categorized | लखनऊ.

जनकल्याण हेतु प्रयास करेंगीं

Posted on 10 April 2012 by admin

photo-krishnanagar-devider-demolise-p2उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं कैण्ट से विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी पूरे तन-मन के साथ आम जनता के हितों के लिए जुट गयी हैं। इसी क्रम में कई वर्षों से आम जनता की मांग को लेकर आज कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कृष्णानगर थाने के सामने, कानपुर रोड के बीचों-बीच बने डिवाइडर को आज प्रातः नेशनल हाईवे के कर्मचारियों द्वारा हटाकर कृष्णानगर, मानसनगर, विजय नगर, सिन्धुनगर, सुनहरा गांव इत्यादि को दाहिने मोड़ का रास्ता उपलब्ध कराया गया। इस जनहित के निर्णय पर डाॅ0 जोशी ने केन्द्र सरकार के भूतल परिवहन राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद लखनऊ में आम आदमी की किसी भी समस्या के निराकरण के लिए वह सदैव  तत्पर रहेंगीं। उन्होने कहा कि जनहित के मुद्दों पर वह आवश्यकता पड़ने पर केन्द्र या प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद लेकर जनकल्याण हेतु प्रयास करेंगीं।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इसके पूर्व भी डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी के प्रयासों से केन्द्रीय परिवहन राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के निर्देशानुसार अवध हांिस्पटल से लेकर चारबाग तक की सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है जो कि शीघ्र ही पूरा हो जायेगा। इसके अलावा डाॅ0 जोशी ने अपने अथक प्रयासों से रेल राज्यमंत्री श्री के.एच. मुनियप्पा के निर्देश पर पुराना किला, सदर रेलवे फाटक पर अण्डर पास के निर्माण हेतु धनराशि आ चुकी है, बरसात के बाद कार्य भी शुरू हो जायेगा।
श्री मदान ने बताया कि उपरोक्त डिवाइडर हटाये जाने के मौके पर प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, शहर कांग्रेस के कार्य0 अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, वार्ड अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, सभासद श्री रामस्वरूप वर्मा, श्री सोनू गांधी, श्रीमती प्रमिला अरोड़ा, श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी, श्री सक्सेना, श्री राजेश सिंह, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री भूपेन्द्र सिंह पिन्दा, श्री कलसी, श्री अजीम सिद्दीकी, श्री राजशेखर सिंह, श्रीमती सुमन उपाध्याय सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in