Categorized | लखनऊ.

किसानों को सस्ते दरों पर फ्लैट देने का निर्णय

Posted on 10 April 2012 by admin

एलडीए ने अपनी आवासीय योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को सस्ते दरों पर फ्लैट देने का निर्णय लिया है। यह लाभ हरदोई रोड स्थित बसंतकुंज आवासीय योजना के छह गांवों के किसानों और सीतापुर रोड नगर प्रसार योजना व अंबेडकर नगर योजना के बारह गांवों के किसानों को मिलेगा। इन किसानों को बाजार मूल्य से 35 प्रतिशत कम दाम देना होगा। एलडीए बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। बोर्ड की बैठक एलडीए मुख्यालय के बजाय मंडलायुक्त कार्यालय में अपराह्न बारह बजे से शुरू हुई थी। एलडीए उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि हरदोई रोड स्थित बसंतकुंज के सेक्टर-आई में 122 भवनों का निर्माण करके उसे भूमि अधिग्रहण से प्रस्तावित किसानों को लाटरी पद्धति से आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा उक्त योजना में 150 प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे। सीतापुर रोड नगर प्रसार योजना के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए जानकीपुरम योजना के सेक्टर-तीन में 160 भवनों और 250 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि आवंटन के लिए वही परिवार पात्र माने जाएंगे, जिनकी भूमि अधिग्रहीत किए जाते समय दो हेक्टेयर की सीमा तक रही हो या फिर लघु एवं सीमांत श्रेणी में हो। किसान परिवारों को भवन व प्लेटफार्म में से एक ही सुविधा अनुमन्य होगी। उन्होंने बताया कि उक्त योजनाओं में आबादी वाले हिस्से को भी विकसित किया जाएगा और आंतरिक आवागमन के लिए सड़कें भी बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसानों को यह लाभ देने का निर्णय परिचायन के माध्यम से कुछ दिन पूर्व करा लिया गया था और बोर्ड से उस पर अधिकृत मंजूरी ले ली गई। भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव निरस्त एलडीए बोर्ड ने सीतापुर रोड स्थित सेमरागौढ़ी में प्रस्तावित आइडी मेमोरियल डेंटल कॉलेज की भूमि का भू-उपयोग आवासीय से सामुदायिक सुविधाएं, उपयोगिताएं एवं सेवाएं में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव दिया गया था, वहां तीन मीटर चैड़ी खंड़जा सड़क है, जबकि सामुदायिक सुविधाएं, उपयोगिताएं एवं सेवाओं के लिए 24 मीटर सड़क होना चाहिए। इस कारण प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय बोर्ड ने लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in