Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार कानून की धज्जियां उड़ा रही है

Posted on 09 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा सरकार कानून की धज्जियां उड़ा रही है। विधि व्यवस्था के अनुसार सरकार चलाने का सपा का दावा पाखण्ड है। श्री शाही ने सरकारी निर्देश पर बलिया में गरीबों के घर गिराने की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। आज जारी एक बयान में श्री शाही ने कहा कि जबसे सपा सत्ता में आयी है, नियमो कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन को लगातार पंगु किया जा रहा है। सपा कानून तंत्र को तहस-नहस करने के ही एकमात्र काम में जुटी हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बलिया जिले के ग्राम कपुरी में तहसीलदार ने जे0सी0बी0 से गरीबों के घर ढहा दिये हैं। तहसीलदार ने आजाद यादव, जर्नादन यादव, हरदेव चैधरी आदि आधा दर्जन गरीबों के घर गिरा दिये हैं। गरीबों का घर गिराने की यह घटना निंदनीय है। सपा के शासन में गरीबों के घर उजाड़े जाने की यह कार्रवाई सपा उम्मीदवार और अब राजस्व मंत्री की हार से जुड़ी बदले की कार्रवाई है। सपा को वोट न देने के कारण ही घर गिराए जा रहे हैं। इसी जमीन पर राजस्व मंत्री के खास परिजनों के भी घर हैं लेकिन वे नहीं गिराए गये। नियमतः घर उजाड़ने से पूर्व सरकार द्वारा मकान स्वामी को नोटिस दी जाती है। बावजूद इसके कपुरी गांव में बिना नोटिस दिये ही घर उजाड़ दिये गये। यह घटना राजस्व मंत्री अंबिका चैधरी के गांव की है। उन्होंने वोट न देने का बदला लिया है। सपा को वोट न देना गरीबों पर भारी पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक उपेन्द्र तिवारी ने आम जनता के साथ पहुंचकर घटना का विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बदले की भावना से की जा रही इस कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in