Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एम0आई0 आजम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 09 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एम0आई0 आजम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री आजम के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उन्होंने बहराइच जनपद में गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बहराइच जनपद में पार्टी के विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन ने ईश्वर से कामना की कि मृतात्मा को मोक्ष प्राप्त हो और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, महामंत्री (संगठन) राकेश जैन,
प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, सह मीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, के0के0शुक्ला, अनुपम आलोक, मान सिंह, राजीव मिश्र, अभिजात मिश्र, प्रत्युश मणि त्रिपाठी आदि नेताओं ने भी भाजपा नेता एम0आई0 आजम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in