Categorized | लखनऊ.

जनता और पुलिस का सीधा सम्पर्क रहता है

Posted on 08 April 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि जनता और पुलिस का सीधा सम्पर्क रहता है। राज्य की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था का शीर्ष स्थान होता है। सरकार के कामकाज का मूल्यांकन आम आदमी अपराधों पर नियंत्रण से ही करता है। इसलिए शपथ ग्रहण के बाद से मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रशासन को चुस्त दुरूस्त बनाने में गहरी रूचि ली है। उन्होने पुलिस प्रशासन में सुधार पर विशेष बल दिया है क्योंकि पिछली बसपा सरकार में पुलिसतंत्र को बसपा के ही एक अंग की भूमिका में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस का प्रयोग चुनावों में मतदाताओं पर दबाव बनाने, मतदान को प्रभावित करने तथा विपक्षियों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीडि़त किए जाने में होने लगा था। किन्तु श्री अखिलेश यादव जी ने पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया था कि वे बदले की भावना से किसी के प्रति कार्यवाही नहीं करेगें।
मुख्यमंत्री जी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। उन्होने पुलिसतंत्र को मित्र पुलिस की भूमिका में लाने के लिए कई कदम भी उठाए हैं। इससे पुलिस की जांच और कार्यवाही में चुस्ती दिखाई दी है। छोटे मामलों की भी अनदेखी न करने के आदेश हैं क्योंकि छोटी घटनाएं भी कभी- कभी गम्भीर घटनाओं में बदल जाती है।
मुख्यमंत्री जी ने सुरक्षा के नाम पर पुलिस बल को वीआईपी डयूटी में लगा देने की प्रवृत्ति नियंत्रित की है। अपने सुरक्षा काफिले में कमी के साथ उन्होने मंत्रियों को भी तामझाम से बचने की सलाह दी है। हूटर के व्यर्थ प्रयोग और यातायात अनावश्यक रोके जाने से उन्होने मना किया है।
पिछली सरकार ने ईओडब्लू, विजिलेंस और ऐंटी करप्शन जैसी संस्थाओं के रहते हुए भी अपने एक चहेते अफसर को लाभ देने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेटिव टीम (एसआईटी) गठित की थी जिसके अफसरों ने कोई काम नहीं किया सिर्फ वेतन भत्ते लेतेे रहे। मुख्यमंत्री इसकी समाप्ति पर विचार कर रहे हैं। जनधन के दुरूपयोग की पिछली बसपा सरकार की यह एक मिसाल है।
पिछली सरकार ने अवैध कब्जों को भी खूब प्रश्रय दिया था। पुलिस की इसमें मिलीभगत रहती थी। वर्तमान सरकार ने इस दिशा में भी कड़ी कार्यवाही करते हुए जिन पुलिस वालों को भू माफियाओं की मदद करते पाया, उनके खिलाफ कार्यवाही करने में हिचक नहीं दिखाई है। मुख्यमंत्री शांति व्यवस्था तथा कानून का राज बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसमें  कोई भी अवरोध नहीं आने देना चाहते हैं। जनता को उनपर बहुत  भरोसा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in