Categorized | Latest news, लखनऊ.

पार्टी पदाधिकारी पहले जनपदीय स्तर के अधिकारियों से मिलकर जन समस्याओं के समाधान का प्रयास करें

Posted on 08 April 2012 by admin

7-04-aसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक निर्माण तथा सिंचाई विभाग के काबीनामंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां सलाह दी  कि पार्टी पदाधिकारी पहले जनपदीय स्तर के अधिकारियों से मिलकर जन समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। इस काम में साॅसद, विधायक तथा मंत्रियों से भी सहयेाग लिया जा सकता है। जब वहां समाधान न हो तभी लखनऊ आएं।
श्री शिवपाल सिंह यादव आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले। इनमें अल्पसंख्यक और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी। उन्होने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
बसपा कुशासन के खिलाफ पिछली बसपा सरकार ने बड़े पैमाने पर लोगों का उत्पीड़न किया है। समाज का हर वर्ग उसका शिकार रहा है। लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लगा दिए गए। जनता के धन की जमकर लूट हुई।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की भारी बहुमत की सरकार बनाकर जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरना है। हमें साफ सुथरा और पारदर्शी शासन-प्रशासन देना है। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जायेगा। सरकार चुनाव घोषणा पत्र के वायदे पूरे करेगी। संगठन के लोगों को अब मिशन 2014 की सफलता के लिए डट जाना होगा। कार्यकर्ता-पदाधिकारी अब अपने जनपदों में जाकर जनता को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा सरकार के जनहितकारी निर्णयों  की जानकारी दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in