Categorized | लखनऊ.

आरके त्यागी ने एचएएल उपसाधन प्रभाग का दौरा किया

Posted on 07 April 2012 by admin

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष आरके त्यागी ने एचएएल उपसाधन प्रभाग का दौरा किया। प्रभाग की विनिर्माण और अनुसंधान व अभिकल्प गतिविधियों से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। पारस्परिक चर्चा सत्र में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें निर्यात को बढ़ाने, सिविल एयरक्राफ्ट प्रोग्राम में सहभागिता के संबंध में जागरूकता, अनुसंधान एवं विकास निवेश में वृद्धि आदि विषय शामिल थे। प्रबंध निदेशक एसके झा ने प्रभाग में अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष के साथ निदेशक एचआर वीएम चमोला, प्रबंध निदेशक बीसी के. नरेश बाबू, निदेशक वित्त एके मिश्र, निदेशक डीएंडडी टी.सुवर्णराजू, चीफ विजिलेंस ऑफिसर अनुराग सहाय, अधिशासी निदेशक अशोक टंडन भी मौजूद रहे। टीम ने पिछले चार दशकों में प्रभाग द्वारा अर्जित प्रोद्यौगिकी स्तर तथा उत्पादों की विविधता की सराहना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in