Categorized | लखनऊ.

नगर निगम के चुनाव के सम्बन्ध में बैठक

Posted on 07 April 2012 by admin

उ0प्र0 में होने वाले नगर निगम के चुनाव के सम्बन्ध में कल उत्तर प्रदेश के सांसदों एवं विधायकों की बैठक उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में   इण्डिया इण्टरनेशनल सेन्टर, नई दिल्ली में सम्पन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में कंाग्रेस की मजबूती तथा प्रदेश से लगातार जुड़े रहने के सम्बन्ध में जो निर्णय लिया गया, उसका स्वागत किया गया।
इस मौके पर मौजूद सांसदों एवं विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जिताऊ प्रत्याशियों को लड़ाने हेतु अभी से ही जुट जाने तथा संगठन के लोगों को अधिक तरजीह दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निगर निकाय चुनाव में भेजे जाने वाले पर्यवेक्षकों के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई कि हर क्षेत्र में जमीनी एवं वरिष्ठ नेता को भेजा जाये, ताकि अच्छे और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारे जा सकें और नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक सीटें जीत सके। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर पालिका एवं टाउन एरिया के निर्वाचन में स्थानीय कांग्रेस कमेटियों एवं स्थानीय नेताओं द्वारा सुझाये गये प्रत्याशियों का ही चयन किया जायेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि 13 नगर निगमों एवं बड़ी नगर पालिकाओं के निर्वाचन में प्रत्याशियों के चयन का निर्णय स्थानीय नेताओं के सुझाव पर ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा लिया जायेगा।
डाॅ0 जोशी ने बैठक के दौरान सभी सांसदों एवं विधायकों को नगर निगम चुनाव को पूरी शिद्दत के साथ लड़ाने की अपील की और कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in