Categorized | लखनऊ.

मिलीजुली सरकार होती तो बड़ा काम नहीं होता

Posted on 07 April 2012 by admin

6-04-bसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि चुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन देकर बहुमत की सरकार बना दी है। मिलीजुली सरकार होती तो बड़ा काम नहीं होता। लेकिन अब जनता के काम आसानी से और व्यवस्थित ढंग से होगें। लेकिन अपनी सरकार को 6 माह में कुछ कर दिखाने का मौका तो दिया ही जाना चािहए। मंत्रियों से उम्मीद है कि वे अपने विभाग में कुछ असरदार काम जल्दी करेंगें।
मुलायम सिंह यादव आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा संगठन और सरकार की अपनी भूमिकाएं है। सन् 2012 में समाजवादी पार्टी की राज्य में सरकार बन गई। इसे काम करने दीजिए। हमें अब अगली लड़ाई सन् 2014 में लोकसभा की लड़नी हैं क्योंकि केन्द्र में हिस्सेदारी के बिना हम कमजोर रहेगें। इस चुनाव में हमें लोकसभा की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करना है। इस काम में हमें आपकेा मिलकर  लगना होगा।
श्री यादव ने कहा कि हमने वायदा किया था कि हम जनता के साथ रहेगें। गलत कार्यो पर नियंत्रण रखेगें। ऐसी व्यवस्था करेगें कि सभी के पत्रों के जवाब मिले। जिनके काम न हों उनको भी जवाब मिल जाए कि काम क्यों नहीं हो पा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं को तथा जनसामान्य को बार-बार दौड़कर राजधानी नहीं आना पड़ेगा। इससे उनके श्रम एवं धन की बचत भी होगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब लखनऊ में रूकने के बजाए अपने क्षेत्रों में जाएं और संगठन की मजबूती के लिए काम करें। यहां बने रहेगें तो संगठन का काम बाधित होगा। हमें अगली चुनौतियों से लड़ने और जीत के लिए खुद को मजबूत बनाना होगा। अगले चुनाव की अभी से तैयारी करनी है। क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क और पार्टी तथा सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी देने का काम अभी से शुरू हो जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in