Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में अपना 32वाॅं स्थापना दिवस मनाएगी

Posted on 06 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे कल 6 अपै्रल को प्रदेश भर में अपना 32वाॅं स्थापना दिवस मनाएगी। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के ’स्थापना दिवस’ पर जिला स्तर पर गोष्ठियां एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक विधान सभा में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व स्थानीय स्तर के नेतागण भाग लेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि 6 अपै्रल 1980 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की  स्थापना हुई थी। प्रदेश के सभी नगरों, महानगरों में स्थापना दिवस समारोह में भव्यता से मनाया जाएगा। जगह-जगह पार्टी के प्रमुख नेतागण भाग लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र गाजियाबाद तथा नोयडा, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही अलीगढ में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद दक्षिण, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल गोरखपुर तथा देवरिया जनपद की पथरदेवा विधान सभा, विधान परिषद में नेता डा0 नैपाल सिंह मुरादाबाद, वरिष्ठ नेता एवं विधायक हुकुम सिंह कैराना, पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जी कानपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार इलाहाबाद, प्रदेश महामंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह सहारनपुर, प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय फाफामऊ, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ, प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे आगरा, तथा पश्चिम क्षेत्र प्रभारी प्रो0 रामजी ंिसह बरेली में स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in