Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह (50) का आज पीजीआई में निधन

Posted on 05 April 2012 by admin

5-04-cसमाजवादी पार्टी के कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह (50) का आज पीजीआई में निधन हो गया। गृह जनपद जाने से पूर्व उनका शव समाजवादी पार्टी के मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग पर लाया गया जहाॅ मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं सिंचाई एवं पीडब्लूडी मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व0 जितेन्द्र बहादुर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, राज्यमंत्री श्रीमती अरूणा कोरी, विधायक श्री मुनीन्द्र शुक्ला एवं श्री कमलेश पाठक, पूर्व विधायक ने भी श्रद्धांजलि दी।
श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह छात्र राजनीति से समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे। वे आर्यनगर (कानपुर) क्षेत्र से विधान सभा 2012 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती रीता सिंह, बेटी सौम्या सिंह तथा माताजी श्रीमती रामप्यारी देवी को बिलखता छोड़ गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिया कि वे उनके दुःखदर्द में शरीक रहेगें। उन्होने कहा स्व0 जितेन्द्र बहादुर सिंह पार्टी के निष्ठावान नेता थे। उनका निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in