Categorized | लखनऊ.

सभी वार्ड अध्यक्षों, शहर पदाधिकारियों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक सम्पन्न

Posted on 05 April 2012 by admin

आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में लखनऊ के सभी वार्ड अध्यक्षों, शहर पदाधिकारियों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ कंाग्रेस नेता श्री दिग्विजय ंिसंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 जोशी ने कहा कि क्षेत्रवार बैठकें करके प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा। सभी वार्ड अध्यक्ष अपने क्षेत्रों से जो जिताऊ उम्मीदवार हों, उनका नाम सुझायें। उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर पर चयनित नामों में से नाम तय किये जायेंगे। उन्होने सभी कंाग्रेसजनों से अपील की है कि वह चुनाव जीतने के लिए अभी से कमर कस लें और पूरी तत्परता के साथ वार्डों में कार्य करें। जिससे कि आगामी नगर निगम चुनाव में कंाग्रेस के प्रत्याशी विजयी हो सकें। डाॅ0 जोशी ने कहा कि मेयर के प्रत्याशी के लिए सभी लोग जिताऊ उम्मीदवार का नाम सुझायें, प्रत्याशी वहीं मैदान में उतारा जायेगा, जो चुनाव जीत सके।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, पूर्व विधायक श्री हाफिज मोहम्मद उमर, शहर कंाग्रेस कमेटी के कार्य0 अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी, श्री मोहम्मद रफी सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता श्री सुबोध श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां‘शान’, श्री विनोद बिहारी वर्मा, श्री रामगोपाल सिंह, पार्षद श्री शैलेन्द्र तिवारी बबलू, श्री रामस्वरूप वर्मा, श्रीमती ममता चैधरी, श्रीमती नीलम मिश्रा, श्री कृष्ण कुमार मुन्ना, श्रीमती चन्द्रकली, डा0 दयाशंकर वर्मा, पूर्व पार्षद श्री के0के0 शुक्ला, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री नवीन विक्रम सिंह, श्री जमशेद रहमान सहित सभी वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे।
शहर प्रवक्ता रामगोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद प्रत्याशी पद के लिए सभी कंाग्रेसजन शहर कंाग्रेस कमेटी कार्यालय, पार्क रोड पर फार्म प्राप्त कर सकते हैं और अपना आवेदन एक सप्ताह के भीतर जमा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in