Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा जी का कांग्रेसजनों द्वारा जबर्दस्त स्वागत

Posted on 05 April 2012 by admin

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा जी का कांग्रेसजनों द्वारा जबर्दस्त स्वागत किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद प्रदेश कंाग्रेस के कर्मचारियों की ओर से स्थायीमंत्री श्री सज्जाद हसन ने श्री विजय बहुगुणा को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में स्वागत से अभिभूत श्री बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किये जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड भले ही दो राज्य हैं, एक समय उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश का ही एक हिस्सा था और दोनों ही राज्यों की सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य एक जैसे हैं।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी के अलावा वयोवृद्ध वरिष्ठ कंाग्रेस नेता श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, पूर्व सांसद बेगमहामिदा हबीबुल्लाह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता श्री रामकुमार भार्गव, वरिष्ठ नेता श्री सुबोध श्रीवास्तव, कार्य0 शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां शान, श्री पी0सी0 जोशी, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, डा0 हिलाल नकवी, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री विजय सक्सेना, डाॅ0 आर.सी. उप्रेती, श्री स्वराज कुमार, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री दिग्विजय सिंह(बलिया), श्री एस.जे.एस. मक्कड़, श्री ओंकार नाथ सिंह,युवा नेता श्री मयंक जोशी, श्री के0के0 सिन्हा, डा0 शशिकान्त तिवारी, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री विजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री माधव प्रसाद एवं श्री राकेश मिश्र, पूर्व विधायक श्री हाफिज मोहम्मद उमर, पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री विनोद बिहारी वर्मा, श्री सत्यदेव सिंह, श्री सुनील राय, श्री आशुतोष मिश्र, श्री मेंहदी हसन, श्री रंजीत सिंह, श्री नरेश बाल्मीकि, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्री शर्मानन्द मिश्र, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्रीमती सुशीला शर्मा, शहर प्रवक्ता श्री रामगोपाल सिंह, श्री के0के0 शुक्ला, श्री शाहकार जैदी, सै0 हसन अब्बास, श्री भूपेन्द्र वर्मा, श्री राज शेखर सिंह, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री मनोज पाठक, श्री हरजोत सिंह एडवोकेट, श्री ताज मोहम्मद, मो0 रफीक, श्री विनोद मिश्र, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्रीमती शीला मिश्रा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in