Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने का दावा करने वाली सपा सरकार की पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं

Posted on 05 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने राज्य में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के मामले में हुए घपले को लेकर राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए बयानों को काफी गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी के बयानों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त घोटाले को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ बड़े अफसर सपा सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए हैं। महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती पाने में सफल रहे इन अफसरों के कारण भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने का दावा करने वाली सपा सरकार की पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार ने संस्थागत रूप ले लिया था। पिछली सरकार के कार्यकाल में बड़े-बड़े घपले घोटालों को अंजाम देने वाले अफसर सपा सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं। यही नहीं आयुर्वेद घोटाले के आरोपी मंत्री पद संभाले हुए हैं। खाद्य घोटालों में आरोपी नेता भी मंत्री पद को शोभायमान कर रहे हैं। इन तथ्यों से यह स्पष्ट हो रहा है कि सपा सरकार राज्य में भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर कितनी गंभीर है।
श्री पाठक ने आशंका जताई कि नम्बर प्लेट के घोटाले के मामले में लीपापोती की जा सकती है। घोटाले के असल आरोपी अपने पदों और सत्ता शीर्ष से नजदीकी का लाभ उठाकर जांच को प्रभावित कर सकते हैं। बेहत्तर हो कि प्राथमिक तौर आरोपों की जद में आए अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्रवाई हो ताकि आमजन के मन में सरकार की बेहतरी का संदेश जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in