मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी में बाढ़ से बचाव हेतु 18.77 करोड़ रु. की परियोजनाओं की घोषणा की

Posted on 04 April 2012 by admin

  • बाढ़ राहत हेतु पांच स्टीमरों की भी घोषणा
  • मुख्यमंत्री ने शारदा नदी की सिल्ट सफाई कराने और बाढ़ से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिये
  • मुख्यमंत्री द्वारा शारदा बैराज का निरीक्षण तथा बाढ़ बचाव कार्याें की समीक्षा

cm-photo-04-april-2012उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी में शारदा बैराज का निरीक्षण करते हुए शारदा नदी की सिल्ट की सफाई आवश्यकतानुसार कराये जाने और बाढ़ से बचाव के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए 18.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि नदी पर स्पर भी बनवाये जाएंगे।
शारदा बैराज के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने शारदा नगर के निरीक्षण भवन में बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक में बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के भ्रमण के दौरान भीरा-पलिया रेलवे लाइन एवं परिसम्पत्तियों की बाढ़ से सुरक्षा हेतु ग्राम दौलतापुर के निकट 5.74 करोड़ रुपये से कार्य कराये जाने की घोषणा की। इस परियोजना के तहत दो कि.मी. लम्बाई में ई.सी. बैग/जी.ई.ओ. बैग का ऐप्रन बनाकर 35 परक्यूपाइन स्पर का निर्माण कराया जाएगा। इससे 108.62 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि तथा 254 कच्चे-पक्के मकान सुरक्षित हो जायेंगे।
श्री यादव ने ग्राम गोविन्दपुर के निकट 3.16 करोड़ रुपये की लागत से 1200 मी. लम्बाई में एप्रेन बनाकर 18 परक्यूपाइन का निर्माण कराये जाने की भी घोषणा की। इससे 300 हेक्टेयर कृषि भूमि और लगभग 3000 की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने भीरा रेलवे लाइन के निकट शारदा नदी में पूर्व निर्मित क्यूनेट की पुनस्र्थापना एवं स्पिल बन्द करने के लिए 2.43 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की। उन्होंने ग्राम सकेथू के पास शारदा नदी में स्पिल को बन्द करने की परियोजना हेतु 7.44 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। इस परियोजना से 477.68 हेक्टेयर कृषि भूमि 30 हजार की आबादी और लगभग 2100 कच्चे-पक्के मकानों की बाढ़ से सुरक्षा हो सकेगी।
श्री यादव ने बाढ़ राहत हेतु पांच स्टीमरों की व्यवस्था किये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों की सुविधा हेतु वहां के गेस्ट हाउस का उच्चीकरण कराया जाएगा।  इसके अलावा दुधवा के पहंुच मार्ग तथा अन्दरूनी मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं चैड़ीकरण भी कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि मूल्य समर्थन योजना के तहत गेंहू की खरीद का कार्य प्रदेश में आगामी 10 अप्रैल 2012 से शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जी.ई.ओ. बैग का रैन्डम निरीक्षण कराया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी  समस्याओं और दिक्कतों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र दिये, जिनका उन्होंने समुचित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के जनपद लखीमपुर खीरी भ्रमण के दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री किशन सिंह आटोरिया, मण्डलायुक्त श्री प्रशांत त्रिवेदी, आई.जी. जोन श्री सुभाष चन्द्रा, जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश, प्रमुख अभियन्ता सिंचाई श्री जयपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
श्री अखिलेश यादव ने विधायकों श्री उत्कर्ष वर्मा, श्री विनय तिवारी, श्री सुनील कुमार भार्गव, श्री राम सरन, पूर्व संासद श्री रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक डा. आर.ए. उस्मानी, श्री के.जी. पटेल आदि अन्य जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे क्षेत्र की समस्याओं और जनता की जरूरतों के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in