Categorized | हरदोई

छात्रों के वजीफा में हेराफेरी ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिली भगत

Posted on 04 April 2012 by admin

जनपद हरदोई में अगर सही ढंग से पूरी जांच की जाय तो काफी कुछ गोलमाल छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य योजना, मनरेगा की घोटाला उपलब्धि प्रदेश में सबसे ऊपर मिलेगी। जनपद हरदोई के माधौगंज में छात्रों के वजीफे के वितरण में रोशनपुर गाँव के प्रधान एवं वहाँ के सचिव पर भी हेराफेरी रूपयों का घोटाला अब सामने आ चुका है जिसमें रोशनपुर गाँव का मदरसा दारूल उलूम अहमदिया छात्रों को वजीफा निकालने और वितरण का घोटाला सामने आ रहा है। जानकारों के कथनानुसार मदरसा दारूल उलूम अहमदिया के प्रधानाध्यापक मो0काफिल ने 23दिसम्बर को तहसील दिवस पर शिकायत करके ग्राम प्रधान असलम खाँ 12बच्चों की छात्रवृत्ति का रूपया 66300रूपये निकालने की बात कही गयी उस पर तत्कालीन डीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने जांच की  तो खाते में 66300रूपये की आमद दर्शायी गयी है जिसको ग्राम प्रधान असलम खाँ व ग्राम सचिव मुन्नूलाल गुप्ता ने 19अप्रैल2011 को बी0एस0के0विद्यालय रोशनपुर में 367बच्चो में 1,10,000रूपया बांट देना दिखाया गया है जबकि अभिलेखों में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा 176बच्चों के लिए 52800रूपये केवल भेजे गए थे जांच में 57300रूपये दूसरे स्कूल में वितरित दिखाये गये मनमाने ढंग से वितरण दिखाया गया और ब्यौरा भी दर्ज नहीं पाया गया जांच होने पर 23अप्रैल 2010 को 54000रूपये 9और 10 सितम्बर को 44500रूपये 1दिसम्बर 2010 को 14000रूपये प्रधान एवं सचिव द्वारा निकाले गये हैं। इस प्रकार 2010 के वित्तीय वर्ष में कुल 120500रूपये और 57300रूपये कुल जमाराशि 159800 बैंक से निकाल लिये गये। उपरोक्त धनराशि घोटाले में दोषी मानते हुए माधौगंज के बीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीपीआरओ दयाशंकर को प्रेषित कर दी। डीपीआरओ ने जांच आख्या अपने ऊपर के अफसरों को भेजने की बात स्वीकार कर रहे हैं। इस प्रकार जनपद में अगर सही ढंग से जांच आख्या प्रस्तुत की जाय तो घोटाले दर घोटाले खुलेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in