Categorized | लखनऊ.

राज्य विधान सभा के चुनाव परिणामों ने प्रदेश की हवा बदल दी

Posted on 04 April 2012 by admin

पूरे पांच साल प्रदेश की जनता बसपाराज में यंत्रणा भोगती रही। मुख्यमंत्री के कार्यालय के दरवाजे तो बंद रहते ही थे, उनके आवास तक जानेवाली सड़क पर भी कफ््र्यू रहता था। जनता और जनप्रतिनिधियों तक से उनकी मुलाकात नहीं हो पाती थी। 6 मार्च,2012 को राज्य विधान सभा के चुनाव परिणामों ने प्रदेश की हवा बदल दी। यह बदलाव की मांेहक सुगंध थी। समाजवादी पार्टी के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने 15 मार्च,2012 को शपथ ग्रहण के साथ ही वे सारी जंजीरें तोड़ दीं जिनके भार से जनता  कराह रही थी।
मुख्यमंत्री ने कालिदास मार्ग पर लगे सभी बैरियर हटवा दिए। अब जनता निर्बाध रूप से आ जा सकती है। मुख्यमंत्री ने पुरानी दहशत पैदा करनेवाली सुरक्षा फ्लीट में भी कमी कर दी और अपने आवागमन के समय यातायात रोकने की प्रथा भी बंद करा दी। वे अपने सरकारी आवास पर 25 मार्च से, गृह प्रवेश के दिन से बराबर लोगों से मिल रहे हैं और मिलने आए लोगों को कभी निराश नहीं करते हैं। सबसे मिलकर उनकी तकलीफें सुनते हैं और उन्हें दूर करने के निर्देश तथा आश्वासन भी देते हैं।
जब श्री मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे, नियमित रूप से जनता से मिलते थे। पिछली सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। अब फिर जनता और सरकार के बीच संवाद की नई कड़ी की शुरूआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनता दर्शन कार्यक्रम की शुरूआत 18 अप्रैल,2012 से करने की घोषणा की है। यह जनता से भेंट कार्यक्रम मुख्यमंत्री के  सरकारी निवास 5-कालिदास मार्ग पर प्रत्येक बुधवार को प्रातः 9Û00 बजे से 11Û00 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री इसमें स्वयं उपस्थित रहेगें और जनता को उनसे अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। जनता की तकलीफों को दूर करने के भी निर्देश तत्काल दिए जाएगें।
मुख्यमंत्री की इस पहल से सरकार और जनता के बीच संवादहीनता की स्थिति समाप्त होगी और खुलापन आएगा। लोकतंत्र  में जनता से संवाद शासनतंत्र को भी संजीवनी देता है और जनता की नब्ज भी पकड़ में आती है। अब 18 अप्रैल,2012 से प्रदेश की जनता को यह शिकायत नहीं रहेगी कि कोई उनका दुःखदर्द सुननेवाला नहीं है। इससे निरंकुश अधिकारियों पर भी अंकुश लगेगा।
श्री अखिलेश यादव ने अपनी सौम्य और शालीन छवि की जो छाप छोड़ी है, उससे प्रदेश के बूढ़े-बच्चे सभी प्रभावित है। उन्हें यह विश्वास हो चला है कि अब उनकी बातें सुनी जाएगीं और उनपर त्वरित कार्यवाही भी अवश्य होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in