Categorized | लखनऊ.

लखनऊ नगर निगम के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गयी

Posted on 29 March 2012 by admin

लखनऊ के प्रमुख मुस्लिम नेताओं की एक बैठक प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोश की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव विशेषकर लखनऊ नगर निगम के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गयी।
प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हमें विधानसभा चुनाव में लखनऊ की जनता ने सवा दो लाख से अधिक वोट दिये हैं और उन्हीं को आधार बनाकर हमें नगर निगम चुनाव में न सिर्फ अपना मेयर जितवाना है बल्कि ज्यादा से ज्यादा सभासद चुनवाकर नगर निगम भेजने हैं। उन्होने कहा कि अभी से ही नगर निगम के चुनाव के लिए हमें कमर कस लेनी चाहिए।
श्री सक्सेना ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मोहम्मद रफी सिद्दीकी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री सिराज वली खां ‘शान’, श्री सुबोध श्रीवास्तव, डाॅ0 नीरज बोरा, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डा0 हिलाल नकवी, प्रवक्ता श्री जीशन हैदर, श्री तारिक सिद्दीकी, डाॅ0 सनाउल हक, श्री अर्शी रजा, श्री मेंहदी हसन, श्री शाहकार जैदी, श्री शाबिर अली, श्री आले इमरान सिद्दीकी, श्री आले उमर आदि अनेक मुस्लिम नेता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in