Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने आई0टी0 तथा आई0टी0ई0एस0 उद्योगों, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं इलेक्ट्राॅनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए

Posted on 26 March 2012 by admin

समग्र आई0टी0 शिक्षा नीति बनाई जाए

photo-ii-26-03-2012उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में आई0टी0 तथा आई0टी0ई0एस0 उद्योगों, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं इलेक्ट्राॅनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ तथा आगरा में आई0टी0 तथा बी0पी0ओ0 उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाये और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाये जायें।
मुख्यमंत्री आज अपने एनेक्सी स्थित सभाकक्ष में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए प्रदेश के युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी सम्बन्धी शिक्षा देकर रोजगार मुहैया कराने के इरादे से एक समग्र आई0टी0 शिक्षा नीति भी बनाई जाए।
शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आम जनता को ई-सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पी0पी0पी0) माॅडल पर केन्द्रों की स्थापना करने के निर्देश दिए। उन्होंने लखनऊ में ई-सुविधा का विस्तार करने तथा कुछ अन्य सरकारी सुविधाओं को ई-सुविधा केन्द्रों के माध्यम से आम नागरिकों को सुलभ कराने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ंश्री अनिल कुमार गुप्ता, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग के सचिव श्री जीवेश नन्दन, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in