Categorized | लखनऊ.

पूरब से लेकर पश्चिम तक के किसान भी अपने नए मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन करने आए

Posted on 26 March 2012 by admin

26-03-aकालिदास मार्ग पर आज भी सैकड़ों लोगों की भीड थी। मुख्यमंत्री आवास के आसपास न तो सुरक्षा की कही घेरेबंदी थी और  नहीं वहां दहशत या संदेह का माहौल था। इनमें बुजुर्ग से लेकर युवाओं की बड़ी संख्या थी। मुस्लिम समाज के लोग मुख्यमंत्री को दुआएं दे रहे थे। पूरब से लेकर पश्चिम तक के किसान भी अपने नए मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन करने आए हुए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।
5, कालिदास मार्ग पर आज उन्मुक्त वातावरण था। कुछ ने अपने गीतों से समां बांधा तो कुछ ने अपनी पीडा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बहुतों ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बधाई देते हुए आषा जताई कि श्री अखिलेश यादव अपने पिताजी श्री मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगें।
मुख्यमंत्री आज 12Û30 बजे के लगभग कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुॅचे तो गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। पहले उन्होने अधिकारियों से वार्ता की और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। फिर वे मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारियों से मुखातिब हुए। उन्होने उनका कुशल क्षेम पूछा। मुख्यमंत्री के व्यवहार से गद्गद कर्मचारियों ने बाद में कहा कि उनके कार्यकाल के पंाच वर्श तनाव और आषंकाओं के बीच बीते थे। अपने साथ सहृ्दयता से व्यवहार दूर की कल्पना थी। आज उन्हें हर ओर खुलापन और अपनापन नजर आ रहा था। उनके चेहरे खिले हुए थे। उनका कहना था कि बसपा राज में मुख्यमंत्री आवास पर तो गिनेचुने लोग ही दिखाई देते थे, जनता का ऐसा रेला तो कल ही पहली बार दिखाई दिया था। आज भी वैसा ही जनसमूह यहां दिखा है।
मुख्यमंत्री ने सबकी समस्याएं सुनी और कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होने कहा समाज के किसी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को जनसमस्याओं का समाधान सहानुभूतिपूर्ण तरीके से करने का निर्देश है। कुछ महिलाएं तो अपने साथ हुई उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र करके रोने लगी। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें ढांढ़स बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
बसपा सरकार की मुख्यमंत्री ने कभी किसी दलित पीडि़त महिला को भी पास फटकने नहीं दिया था, उनके दुःखदर्द को साझा करने की बात तो दूर रही। आज यहां आई महिलाएं कह रही थी कि सचमुच बदलाव की बयार बह रही है। श्री अखिलेश यादव उनके जख्मों पर मरहम लगाकर उनके दिलों में बस गए है। वे दुआएं दे रही थी कि युवा मुख्यमंत्री जिन्दगी में भारी कामयाबी हासिल करें।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग संघ के भदोही जिला के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश महासचिव श्री सुखराम सिंह के नेतृत्व में 350 किलोमीटर साइकिल चलाकर आज विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सफलता की बधाई देने के लिए लखनऊ पहुॅचे। उन्होने समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी से भेंट की और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन सौंप कर उपेक्षित जातियों को सम्मान एवं सुविधाएं दिए जाने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in