Categorized | लखनऊ.

रेलवे कालोनियों में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया

Posted on 26 March 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं कैण्ट, लखनऊ से विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर लखनऊ स्थित सभी रेलवे कालोनियों में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया व उनके शीघ्र निराकरण हेतु आग्रह किया।
डाॅ0 जोशी द्वारा डीआरएम को जिन समस्याओं से अवगत कराया गया उनमें कालोनियों की सड़कों के खराब होने, नालियां टूटी होने के कारण जगह-जगह गंदे पानी का जमाव होना, मकानों की छतों का जर्जर होकर टपकना तथा कभी भी छतों के प्लास्टर नीचे गिरकर किसी भी बड़े हादसे के घटित होने, पार्कों का सौन्दर्यीकरण एवं सफाई तथा सभी कालोनियों में समुचित स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए लीकेज ओवर हेड टैंकों की मरम्मत कराये जाने सहित राजाजीपुरम स्थित एफसीआई गोदाम से एवरेडी तिराहे तक बिछने वाली नई रेल लाइन में पड़ने वाले उन परिवारों को समुचित रहने का स्थान कराये जाने, जो कि वर्षों से उन स्थानों पर निवास कर रहे हैं, आदि रहीं।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व से डाॅ0 जोशी के नेतृत्व में कई प्रतिनिधिमंडल ने रेल राज्यमंत्री श्री के.एच. मुनियप्पा से मिलकर पुराने किले के बंद रेलवे फाटक के स्थान पर अंडर पास बनाये जाने की मांग रखी थी। पूर्ववर्ती मायावती सरकार के दौरान रेल विभाग द्वारा कार्य को स्वीकृत करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा आधे फण्ड वहन करने के लिए कहा था, लेकिन विकास एवं आम जनता के हितों के लिए उदासीन रही मायावती सरकार हीलाहवाली करती रही। इन सभी तथ्यों को देखते हुए डाॅ0 जोशी ने रेल मंत्री से आग्रह कर अंडर पास का पूरा फण्ड लगभग  05 करोड़ रूपये रेल विभाग द्वारा ही वहन करने का आग्रह किया, जिसे रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकार कर कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। अब बहुत जल्द पुराने किले और सदर के बीच अण्डर पास का कार्य शुरू होगा, जिससे सदर के लोगों को पुराने किले की ओर आने में और पुराने किले के लोगों को सदर की ओर जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा रेल की कालोनियों में शीघ्र ही उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए समुचित कदम उठाने एवं सदर बाईपास के अण्डर पास के कार्य को लगभग तीन से चार माह में शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।
श्री मदान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में डाॅ0 जोशी के अलावा सर्वश्री वीरेन्द्र मदान, मयंक जोशी, रामस्वरूप वर्मा पार्षद, गिरीश मिश्रा पूर्व पार्षद, अनूप श्रीवास्तव एवं ज्ञान प्रकाश राय शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in