Categorized | लखनऊ.

जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रैंसिंग की

Posted on 26 March 2012 by admin

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रैंसिंग की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुये विधानसभा चुनावों के संबंध में अपने अनुभवों, समस्याओं तथा चुनावी प्रक्रिया में अपनाये गये नये/उपयोगी प्रयोगों के बारे में भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजें। श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि यदि कहीं पर निर्वाचन संबंधी निर्देशों में जिले संशोधन किये जाने की आवश्यकता अनुभव करते हैं तो इस बारे में भी अपने सुझाव उपलब्ध करायें ताकि भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जा सके।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने जार्डन और दुबई की विदेश यात्रा से वापस आने के बाद सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से हाल ही में सम्पन्न हुये विधानसभा निर्वाचन में हुये व्यय एवं उसके भुगतान की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिलों के पास जो बजट उपलब्ध है उसे प्रत्येक दशा में 31 मार्च के पूर्व अवश्य व्यय कर लिया जाय और यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है तो उसके बारे में दो दिन के अन्दर माॅंग कर ली जाय ताकि आवश्यक अतिरिक्त बजट जिलों को उपलब्ध कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in