Categorized | लखनऊ.

उपभोक्ता परिषद की मा0 मुख्य मंत्री जी से मांग बिजली विभाग के मुखिया के पद पर तत्काल हो तैनाती विभाग का राजस्व गिरा

Posted on 26 March 2012 by admin

उ0प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की आज एक आवश्यक बैठक उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा की अध्यक्षत में सम्पन्न हुई, जिसमें बिजली विभाग की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी।
अध्यक्षता करते हुए उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष एवं विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता परिषद मा0 मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव जी से मांग करता है कि बिजली विभाग के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सहित प्रमुख सचिव ऊर्जा के पद पर तत्काल किसी अनुभवी अधिकारी की नियमिति तैनाती की जाय। वर्तमान में बिना मुखिया के चल रहे विभाग की हालत काफी खस्ता व नाजुक है। वित्तीय वर्ष 2011-12 में मार्च 2012 के अन्त तक जहां कुल सरकारी व गैर सरकारी राजस्व रू0 25181 करोड़ विभाग को वसूलना था वहीं 22 मार्च 2012 तक सरकारी व गैर सरकारी मद में प्राप्त कुल राजस्व अभी तक मात्र केवल रू0 17516 करोड़ ही है जो कुल प्राप्त राजस्व का केवल 69 प्रतिशत ही है। निश्चित इसका खामियाजा अन्ततः प्रदेश की जानता को भुगतना पडेगा। राजस्व प्राप्त करने की दिशा में जहां मार्च में ओ0टी0एस0 सहित राजस्व वसूली अभियान चलाया जाता था वहीं मुखिया के न होने की वजह से बिजली विभाग जहां हैं वहीं रूक सा गया हैं। रेलवे के बाद बिजली विभाग देश का सबसे बडा सार्वजनिक उपक्रम है। ऐसे में सरकार को विद्युत विभाग को अपनी विशेष प्राथिमिकता में रखना चाहिए।
आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप जहां भीषण होना है ऐसे में आम जन-मानस को सुचारू व अच्छी बिजली उपलब्ध हो। विभाग को अभी से प्लानिंग शुरू कर देना चाहिए, परन्तु विभाग में मुखिया न होेने की वजह से परिस्थितियाॅं पूरी तरह विपरीत हैं। वर्तमाना में विद्युत दर/ए0आर0आर0 पर भी नियामक आयोग में कार्यवाही आखिरी मुकाम पर है, परन्तु विभाग द्वारा आडिटेड आंकड़ा न उपलब्ध कराये जाने के वजह से वहां भी स्थिति काफी विषम है। ऐसे में सब मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में विभाग की हालत और खस्ता होना स्वाभाविक है। इसलिए सरकार को तत्काल बिजली विभाग पर विशेष ध्यान देना होगा तथा समस्त खाली पदों को भरना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in