Categorized | लखनऊ.

केन्द्र की कांग्रेस सरकार की कमजोर नीतियों के कारण ही चीन, हिन्दुस्तान की सीमा में घुसपैठ कर रहा है

Posted on 25 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार की कमजोर नीतियों के कारण ही चीन, हिन्दुस्तान की सीमा में घुसपैठ कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री मिश्र आज राजधानी के सेक्टर-8 इन्दिरा नगर में रानी लक्ष्मीबाई सी0से0 स्कूल में इन्दिरा नगर आवासीय महासमिति द्वारा भारतीय नववर्ष की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा कि नवसम्वत्सर आज पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसकी ऐतिहासिक महत्ता है। उन्होंने वेदों की ऋचाओं, ऋषिमुनियों के संदर्भ में भी विस्तृत से बताया। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कई बार किया गया। विदेशी आक्रान्ताओं के कई हमलों के बावजूद भारतीय संस्कृति आज भी जीवित है। हिन्दुत्व राष्ट्रीयता है। हिन्दुत्व पर लगातार हमले हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बढ़ेगी। तब ही देश सुरक्षित रहेगा। अब नौजावानों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम हर जगह होना चाहिए।
श्री मिश्र ने भारतीय नवसम्वत्सर पर सुभाषचन्द्र बोस पार्क सेक्टर-12 इन्दिरानगर, महानगर एवं कुर्सी रोड में आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता वीरेन्द्र तिवारी, इन्दिरानगर आवासीय महासमिति के अध्यक्ष हरीबक्श सिंह, सुशील कुमार, डी0के0 कुशवाहा, रामगोपाल मिश्रा, भृगुनाथ शुक्ल, जी0डी0 शुक्ला, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in